विद्युत लोको शेड, इटारसी मैनेजमेंट सिस्टम  
दिनांक- 2026-10-01   समय- 21:02
कर्षण चलित स्टॉक विभाग में आपका स्वागत है, हमारा उद्देश्य शून्य फैल्योर
लॉगइन
यूजरनेम पासवर्ड

भारतीय रेल वंदना बैडमिंटन ट्रॉफी सीजन-2 का भव्य समापन


भारतीय रेल वंदना बैडमिंटन ट्रॉफी सीजन-2 का आयोजन वंदना हॉल, न्यू यार्ड इटारसी में उत्साह एवं खेल भावना के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में रेलवे कर्मचारियों ने सिंगल्स एवं डबल्स वर्ग में बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। पूरे आयोजन में अनुशासन, आपसी सौहार्द एवं खेल भावना का विशेष ध्यान रखा गया। फाइनल मुकाबलों के साथ प्रतियोगिता का समापन हुआ तथा विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर अध्यक्ष श्री चेतन गुलवानी
, Sr DEE TRS/ET एवं उपाध्यक्ष श्री मुफ़ीद खान, DEE TRS/ET सहित रेलवे के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।प्रतियोगिता के सफल आयोजन में खेल प्रभारी नरेंद्र जोहरवाल एवं राहुल राणा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, खिलाड़ियों एवं सहयोगियों का आयोजन समिति द्वारा आभार व्यक्त किया गया।
वंदना बैडमिंटन ट्रॉफी सीजन-
2 ने रेलवे कर्मचारियों के बीच खेल के प्रति उत्साह, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण मंच प्रदान किया। आयोजन समिति ने भविष्य में भी ऐसे खेल आयोजनों को निरंतर आयोजित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
आयोजन समिति - भारतीय रेल वंदना बैडमिंटन ट्रॉफी सीजन-2, वंदना हॉल,
न्यूयार्ड, इटारसी
डिजाईन एवं डेवलप - आरिफ खान/तकनी/वि.लो.शेड. इटारसी